मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर लगेगी रोक | SS News | 24/12/20…




ओबीसी के आरक्षण के मुद्दे पर पंचायत चुनाव मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के लिए भी मुसीबत बन गया था। उस मुसीबत का हल सुझाते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने “चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नही है” का बयान दे पंचायत चुनाव टालने की सलाह दे दी है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का यह बयान उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर अब बीजेपी के गले की घंटी बन जायेगा।

 

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत लागू करने का श्रेय लेने की होड़ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी सरकार रोज सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के दरवाजे खट खटा रहे थे। बीजेपी की भी हालत इस मामले में न उगलते न निगलते बनने की हो गई थी। जिसका हल निकालते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नही है का अद्भुत ज्ञान देते हुए पंचायत चुनाव टालने की सलाह दे दी है।

 

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान ने मध्यप्रदेश बीजेपी को तो राहत की सांस दे दी है किंतु यही बयान उत्तर प्रदेश में अगर बीजेपी चुनाव कराना चाहती है तो ये वहा बीजेपी के गले की फांस बन जायेगा। हालांकि हाई कोर्ट द्वारा भी कोरोना संकट को लेकर चुनाव टालने की सलाह दी है।

 

wp.me/paKhYJ-JX

Reviewer4you
Logo
Register New Account